क्यों होते हैं ऑक्टोपस के पास 3 दिल?
ऑक्टोपस के 3 दिल होते हैं, क्योंकि उसका शरीर ऑक्सीजन को अलग तरीके से पहुंचाता है।
ऑक्टोपस के खून में आयरन नहीं, बल्कि कॉपर आधारित हीमोसाइनिन होता है।
इसके दो ब्रांकियल दिल गलफड़ों तक बिना ऑक्सीजन वाला खून पहुंचाते हैं।
गलफड़ों में खून ऑक्सीजन लेता है और फिर मुख्य दिल तक पहुंचता है।
तीसरा यानी सिस्टमिक दिल ऑक्सीजन वाले खून को पूरे शरीर में पंप करता है।
ऑक्टोपस के दिलों का यह सिस्टम उसके शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है।
तैरते समय ऑक्टोपस का सिस्टमिक दिल कुछ समय के लिए धड़कना बंद कर देता है।
इसी वजह से ऑक्टोपस लंबे समय तक तैरने के बजाय समुद्र की तली पर रेंगना पसंद करता है।