पार्टनर को देना है रोमांटिक डेट का सरप्राइज? जान लीजिए कौन सा शहर है सबसे सस्ता

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली सबसे सस्ता शहर है, जहां औसतन ₹9,917 खर्च होते हैं।

इस बजट में कैब राइड, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, डिनर, दो सिनेमा टिकट, कपड़े और दो ड्रिंक्स का खर्च शामिल है।

कम खर्च वाली डेट के मामले में बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है, जहां एक डेट का औसत खर्च ₹10,206 बताया गया है।

मुंबई में रोमांटिक डेट के लिए औसतन ₹11,072 खर्च करने पड़ सकते हैं, जो दिल्ली से ज्यादा है।

 इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक रोमांटिक डेट का औसत खर्च करीब ₹12,998 बताया गया है।

दुनिया में सबसे महंगी रोमांटिक डेट स्विट्जरलैंड के जिनेवा में पड़ती है, जहां औसतन ₹45,735 खर्च होते हैं।

महंगी डेट वाले शहरों में ज्यूरिख दूसरे नंबर पर है, जहां एक डेट का खर्च करीब ₹44,965 तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा डेट का बजट कम रखने में मदद करती है।

दिल्ली में खाने-पीने और मनोरंजन का खर्च भी कई बड़े शहरों की तुलना में कम है, जिससे यह बजट डेट के लिए बेहतर विकल्प बनती है।

 रिपोर्ट के अनुसार, शहर बदलने के साथ डेटिंग का खर्च काफी बदल जाता है और दिल्ली सबसे किफायती शहर बनकर सामने आई है।