मैदा छोड़िए, आटे से बनाइए झटपट नूडल्स! स्वाद ऐसा कि बच्चे भी मांगेंगे बार-बार
बाहर के मैदे वाले नूडल्स की जगह गेहूं के आटे से स्वादिष्ट नूडल्स तैयार करें।
इसे बनाने के लिए आटा, नमक, तेल और कुछ पसंदीदा वेजिटेबल की जरूरत होगी।
गेहूं के आटे में नमक और थोड़ा तेल मिलाकर पानी की मदद से सख्त आटा गूंथें।
तैयार आटे को ढककर करीब 15-20 मिनट के लिए रख दें, फिर इसकी लोई बना लें।
लोई को पतली रोटी की तरह बेलकर चाकू या कटर से पतली-पतली पट्टियां काट लें।
पानी में नमक और थोड़ा तेल डालकर तैयार नूडल्स को करीब 4-5 मिनट तक उबालें।
उबले नूडल्स को छानकर तुरंत ठंडे पानी से धो लें, ताकि वे आपस में चिपकें नहीं।
कड़ाही में तेल गर्म करके बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकेंड भूनें।
प्याज, गाजर और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 3-4 मिनट पकाएं, ज्यादा न गलाएं।
वेजिटेबल में नूडल्स डालकर सोया सॉस, टोमैटो सॉस, सिरका, नमक और काली मिर्च मिलाएं।
सभी चीजों को 2-3 मिनट तक अच्छी तरह मिलाएं, और धीमी आंच पर पकायें ताकि नूडल्स में सॉस और सब्जियों का स्वाद आए।
तैयार आटा नूडल्स को तुरंत परोसें और चाहें तो ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालकर स्वाद बढ़ाएं।