भारत के 5 सबसे रहस्यमयी मंदिर, यहां के चमत्कार देख विज्ञान भी हैरान!
All PC- Pinterest
कामाख्या देवी मंदिर में देवी के वार्षिक रजस्वला होने की मान्यता है, जो इसे बेहद रहस्यमयी बनाती है।
इस दौरान मंदिर तीन दिन बंद रहता है और चौथे दिन विशेष पूजा के बाद दर्शन शुरू होते हैं।
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर को नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति दिलाने वाला प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है।
यहां होने वाली विशेष धार्मिक प्रक्रियाएं और मान्यताएं लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं।
एलोरा का कैलाश मंदिर एक ही विशाल चट्टान को काटकर बनाया गया, जिसकी निर्माण तकनीक आज भी लोगों को हैरान करती है।
इसकी अद्भुत वास्तुकला और प्राचीन शिल्पकला दुनियाभर के शोधकर्ताओं को आकर्षित करती है।
ज्वालामुखी मंदिर में बिना तेल और बाती के प्राकृतिक रूप से जलती ज्योतियां श्रद्धालुओं को हैरान करती हैं।
इन अनवरत जलती लपटों को देवी का दिव्य स्वरूप माना जाता है।
लेपाक्षी का वीरभद्र मंदिर अपने रहस्यमयी लटकते स्तंभ के कारण सदियों से लोगों को हैरान करता आ रहा है।
इन सभी मंदिरों का इतिहास, आस्था और रहस्यमयी मान्यताएं हर साल लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं।