बोरिंग लंच को कहें बाय- बाय, ट्राई करें ये सुपर टेस्टी क्रीमी मैकरोनी सलाद

 क्रीमी मैकरोनी सलाद स्वादिष्ट, हेल्दी और झटपट बनने वाली डिश है

सबसे पहले मैकरोनी को नमक डालकर उबालें और ठंडे पानी से धो लें।

उबली हुई मैकरोनी में बारीक कटी शिमला मिर्च, गाजर, स्वीट कॉर्न और प्याज मिलाएं।

एक अलग बाउल में मेयोनीज़, फ्रेश क्रीम, नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स डालकर क्रीमी ड्रेसिंग तैयार करें।

तैयार ड्रेसिंग को मैकरोनी और वेजिटेबल में अच्छी तरह मिलाएं।

स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज और ओरिगैनो भी मिला सकते हैं।

सलाद को 30-60 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें, इससे इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है।

ठंडा होने के बाद धनिया या पार्सले से गार्निश करें और इसे लंच, शाम के स्नैक, लंच बॉक्स या पार्टी स्टार्टर के रूप में सर्व करें।