AI से बनी फोटो की ऐसे करें पहचान

असामान्य डिटेल्स पर ध्यान दें जैसे, तस्वीर में हाथों की उंगलियां, आंखें, कान, बॉडी शेप और टेक्सचर को गौर से देखें।

लाइट और परछाइयों को जांचें क्योंकि AI इमेज में कई बार रोशनी और परछाइयों की दिशा एक जैसी नहीं होती।

चेहरे की बनावट देखें क्योंकि AI अक्सर चेहरे को जरूरत से ज्यादा परफेक्ट और सिमेट्रिकल बना देता है।

बैकग्राउंड को ध्यान से देखें, आसपास की वस्तुओं, टेक्स्ट या पैटर्न में गड़बड़ी AI इमेज की पहचान हो सकती है।

लॉजिकल गलतियां खोजें, किसी वस्तु के जरूरी हिस्से गायब हों या चीजें एक-दूसरे से मेल न खा रही हों तो सतर्क रहें।

टेक्स्ट और नंबर चेक करें, AI से बनी तस्वीरों में बोर्ड, पोस्टर या नंबर प्लेट पर लिखा टेक्स्ट अक्सर गलत या अस्पष्ट होता है।

हाई क्वालिटी पर भी शक करें, जरूरत से ज्यादा स्मूद स्किन, परफेक्ट रंग और अननेचुरल फिनिश AI इमेज का संकेत हो सकते हैं।

ऑनलाइन AI डिटेक्शन टूल्स का इस्तेमाल करें, OpenAI, Gemini और Google के उपलब्ध टूल्स की मदद से तस्वीर की जांच की जा सकती है।

हर वायरल फोटो पर तुरंत भरोसा न करें,  किसी भी तस्वीर को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई पता करें।  

असली और नकली फोटो में फर्क करना आज के समय की जरूरी डिजिटल स्किल है।