अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने PM मोदी और ट्रंप का दिलचस्प किस्सा किया शेयर
PM नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों नेताओं से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।
अप्रैल 2026 में मियामी में UFC इवेंट के दौरान ट्रंप को PM मोदी से बात करने का ख्याल आया।
उस समय भारत में सुबह के करीब 6 बजे थे। ट्रंप ने कहा " PM मोदी जाग रहे होंगे।"
ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा, "वे मेरी तरह हैं, उन्हें ज्यादा नींद नहीं आती।"
सर्जियो गोर ने कहा, सच्ची दोस्ती हमेशा तय शेड्यूल की मोहताज नहीं होती।
उन्होंने बताया कि ट्रंप और मोदी के बीच लंबे समय से मजबूत व्यक्तिगत संबंध हैं।