दुनिया में सबसे पहले किसने रचाई थी शादी?

AI Generated  Images

दुनिया में हर साल करोड़ों शादियां होती हैं।

हर देश, धर्म और समुदाय में शादी की अपनी अलग-अलग परंपराएं और रीति-रिवाज हैं।

भारत में विवाह को जन्म-जन्मांतर का पवित्र बंधन माना जाता है, जबकि अन्य देशों में भी इससे जुड़ी अलग-अलग मान्यताएं हैं।

अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि दुनिया की पहली शादी कब और किसकी हुई थी।

विवाह का सबसे पुराना लिखित प्रमाण लगभग 2350 ईसा पूर्व मेसोपोटामिया में मिलता है, जो 4000 साल से भी अधिक पुराना है।

उस दौर में विवाह मुख्य रूप से परिवारों के बीच गठबंधन बनाने और संपत्ति की सुरक्षा के लिए किया जाता था।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, धरती पर सबसे पहला विवाह महाराज मनु और महारानी सतरूपा का हुआ था।

आज के समय में विवाह से जुड़े कई मामले चर्चा में रहते हैं।

दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और महिलाओं पर बढ़ते हमलों ने इस पवित्र रिश्ते पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।