दुनिया में यहां मौजूद है स्वर्ग से निकली नदी! जल्दी-जल्दी बदलती है रंग
दुनिया की सबसे अनोखी नदियों में शामिल कोलंबिया की कैनो क्रिस्टालेस नदी अपने बदलते रंगों के लिए मशहूर है।
इस नदी को 'रिवर ऑफ फाइव कलर्स' (पांच रंगों की नदी) और लिक्विड रेनबो के नाम से भी जाना जाता है।
कैनो क्रिस्टालेस नदी में लाल, पीला, हरा, नीला और काला समेत पांच अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं।
नदी का सबसे आकर्षक रंग परिवर्तन जुलाई से नवंबर के बीच देखने को मिलता है।
नदी का सबसे आकर्षक रंग परिवर्तन जुलाई से नवंबर के बीच देखने को मिलता है।
इसके रंग बदलने का मुख्य कारण नदी में पाया जाने वाला विशेष जलीय पौधा Macarenia clavigera है।
सूर्य की रोशनी और पानी की विशेष परिस्थितियां इन रंगों को और अधिक चमकदार बना देती हैं।
यह अद्भुत नदी कोलंबिया के मेटा प्रांत में स्थित सेरानिया डे ला मैकेरेना नेशनल पार्क में बहती है।
अपनी अनोखी खूबसूरती के कारण कैनो क्रिस्टालेस को 'स्वर्ग से निकली नदी' कहा जाता है।
इसे दुनिया के सबसे असाधारण प्राकृतिक अजूबों में गिना जाता है।