5 आसान टिप्स के जरिए जानें ब्रेकअप होने के बाद खुद को कैसे संभालें?
ब्रेकअप का दर्द गहरा हो सकता है, लेकिन सही कदम उठाकर आप धीरे-धीरे खुद को संभाल सकते हैं
अपनी भावनाओं को कंट्रोल करें - उदासी, गुस्सा या रोना सामान्य है। अपनी भावनाओं को दबाने की बजाय उन्हें स्वीकार करें।
सोशल मीडिया से दूरी बनाएं - बार-बार प्रोफाइल देखना या पुरानी यादों में खोना दर्द को और बढ़ा सकता है।
दोस्तों और परिवार का साथ मुश्किल समय में भावनात्मक सहारा देने का काम करता है।
बाहर घूमने जाएं, बातचीत करें और खुद को सकारात्मक माहौल में रखने की कोशिश करें।
अच्छी नींद, पौष्टिक भोजन और नियमित व्यायाम आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
अपनी सेहत को प्राथमिकता दें - शारीरिक रूप से फिट रहने से मानसिक मजबूती भी बढ़ती है।
खाली समय में कुछ नया सीखना आपको पुरानी यादों से बाहर निकलने में मदद कर सकता है।