रोजाना सुबह उठकर खा लें ये एक लाल फल, डॉक्टर की नहीं पड़ेगी जरुरत!
Image- META AI
सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
सेब में मौजूद घुलनशील फाइबर (पेक्टिन) पाचन को बेहतर बनाता है और पेट की समस्या को कम करने में मदद करता है।
सेब में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती।
सेब में विटामिन C और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
सेब का फाइबर रक्त में शुगर के अवशोषण की गति को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर को संतुलित रखने में सहायता मिल सकती है।
सेब को छिलके सहित खाने से अधिक फाइबर और पोषक तत्व मिलते हैं।