दुनिया के इन देशों में नहीं होती रात, महीनों तक रोशनी बिखेरता है सूरज
हम सभी जानते हैं कि सूरज हर सुबह उगता है और शाम को डूब जाता है।
लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां महीनों तक रात नहीं होती।
नॉर्वे में सूरज लगातार 76 दिनों तक नहीं डूबता, इसलिए इसे 'Land of the Midnight Sun' कहा जाता है।
स्वालबार्ड में करीब 120 दिनों तक लगातार सूरज चमकता रहता है और रात नहीं होती।
उत्तरी स्वीडन में आधी रात को भी आसमान में सूरज दिखाई देता है।
फिनलैंड के उत्तरी हिस्सों में सूरज 72 दिनों तक लगातार रोशनी बिखेरता रहता है।