गर्मी में तुलसी के पौधे को हरा-भरा कैसे रखें?

गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से तुलसी का पौधा जल्दी सूखने लगता है।

तुलसी को दोपहर की तेज धूप से बचाएं और उसे हल्की छायादार जगह पर रखें।

गमले के ऊपर ग्रीन शेड नेट लगाने या बड़े पौधे की छांव में रखने से भी फायदा होता है।

अगर पौधा खुले में है, तो दोपहर के समय सूती कपड़े या हल्की चुन्नी से ढक सकते हैं।

गर्मियों में तुलसी को सुबह और शाम दोनों समय जरूरत के अनुसार पानी देना जरूरी है।

मिट्टी में ज्यादा पानी जमा न होने दें, वरना जड़ें खराब हो सकती हैं।

हर 15-20 दिन में वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की सड़ी खाद डालने से पौधा हरा-भरा रहता है।

सूखी मंजरियों और टहनियों को समय-समय पर हटाते रहें, इससे नई पत्तियां तेजी से बढ़ती हैं।