गर्मी में धूप ने छीन ली चेहरे की रंगत, चावल के आटे में मिलाकर लगाएं ये 3 चीज
गर्मियों में तेज धूप और UV किरणों की वजह से त्वचा का ग्लो कम होने लगता है और टैनिंग बढ़ जाती है।
केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय आप घर पर कोरियन एलोवेरा फेस मास्क बनाकर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
इस फेस मास्क के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल, चावल का आटा, शहद और कच्चा दूध या गुलाब जल चाहिए।
सबसे पहले एलोवेरा की ताजी पत्ती से जेल निकालें और उसे अच्छी तरह स्मूथ कर लें।
अब इसमें 1 छोटा चम्मच चावल का आटा मिलाएं। यह त्वचा को टाइट और चमकदार बनाने में मदद करता है।
इसके बाद 1 चम्मच शहद और थोड़ा कच्चा दूध या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें।
अगर त्वचा पर जलन या एलर्जी हो, तो इसका इस्तेमाल बंद करें और जरूरत पड़ने पर स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें।