इस रविवार घर पर बनाएं यह अनोखी डिश 'तरबूज पुलाव'

गर्मियों में तरबूज हर किसी का पसंदीदा फल होता है, लेकिन क्या आपने कभी तरबूज पुलाव के बारे में सुना है?

इस पुलाव की खास बात यह है कि इसमें पानी की जगह तरबूज के फ्रेश जूस का इस्तेमाल किया जाता है।

इस रेसिपी के लिए चावल, तरबूज का जूस, पनीर, घी और कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।

सबसे पहले तरबूज का जूस निकालकर उसे अच्छे से छान लें ताकि बीज अलग हो जाएं।

इसके बाद कुकर में घी गर्म करके काली मिर्च, तेजपत्ता, दालचीनी, चक्रफूल और इलायची का तड़का लगाएं।

अब इसमें पनीर, नट्स और मसाले डालें, फिर भीगे हुए चावल और तरबूज का जूस मिलाएं।

काला नमक और थोड़ी चीनी इस पुलाव का सीक्रेट स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं।

तीन सीटी के बाद तैयार तरबूज पुलाव को बीजों से गार्निश करें और गर्मियों में एक नया स्वाद एन्जॉय करें।