क्या है हंता वायरस? जानें इसके लक्षण

हंता वायरस (Hantavirus) एक गंभीर और कभी-कभी जानलेवा वायरस है, जो मुख्य रूप से चूहों से फैलता है।

यह वायरस इंसानों में हंतावायरस पल्मोनरी सिंड्रोम (HPS) नाम की बीमारी पैदा कर सकता है, जो फेफड़ों को प्रभावित करती है।

हंता वायरस आमतौर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता। यह संक्रमित चूहों के मल, मूत्र या लार के संपर्क से फैलता है।

मई 2026 में क्रूज जहाज पर इसके कुछ मामले सामने आने के बाद यह वायरस चर्चा में है।

इसके शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे हो सकते हैं, तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द।

मतली, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी इसके लक्षणों में शामिल हो सकती हैं।

गंभीर स्थिति में मरीज को सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी हो सकती है।

बचाव के लिए घर और आसपास सफाई रखें, चूहों के मल-मूत्र को सीधे हाथ न लगाएं और सफाई के समय दस्ताने पहनें।