घुटनों से कट-कट की आवाज क्यों आती हैं?

घुटनों से कट-कट की आवाज आना एक आम समस्या है, जिसे कई लोग नजरअंदाज कर देते हैं।

उम्र बढ़ने के साथ घुटनों की कार्टिलेज कमजोर होने लगती है, जिससे आवाज आने लगती है।

कैल्शियम और विटामिन D की कमी भी घुटनों की कमजोरी का कारण बन सकती है।

ज्यादा वजन होने से घुटनों पर दबाव बढ़ता है और चलने पर कट-कट की आवाज आ सकती है।

लंबे समय तक बैठे रहना और कम शारीरिक गतिविधि भी जोड़ों को कमजोर बनाती है।

हल्की एक्सरसाइज, योग और स्ट्रेचिंग करने से घुटनों को मजबूत रखने में मदद मिलती है।

दूध, दही, तिल और हरी सब्जियां खाने से हड्डियों को जरूरी पोषण मिलता है।

अगर दर्द, सूजन या चलने में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें।