गर्मियों में घर पर इस तरह से बनाएं ठंडी-ठंडी आइसक्रीम
गर्मियों में आइसक्रीम बनाना आसान है, लेकिन सही तरीका अपनाना जरूरी होता है ताकि वह अच्छी तरह सेट हो और बर्फीली न लगे
सबसे पहले दूध, क्रीम, चीनी और फ्लेवर जैसे वनीला या चॉकलेट को अच्छे से मिलकर एक स्मूद मिश्रण बना लें।
इसके बाद मिश्रण को कमरे के तापमान पर थोड़ा ठंडा होने दें, फिर 1–2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
अब इस मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में डालें, कंटेनर ज्यादा गहरा न हो, ताकि जल्दी और समान रूप से जम सके।
कंटेनर को फ्रीजर में रखकर लगभग 1–2 घंटे बाद इसे बाहर निकालें और अच्छी तरह फेंट लें इससे बर्फ के क्रिस्टल नहीं बनेंगे और आइसक्रीम क्रीमी बनेगी।
इस प्रक्रिया को 2–3 बार दोहराएं, हर 1–2 घंटे में निकालकर फेंटने से टेक्सचर बहुत अच्छा आता है।
आखिर में आइसक्रीम को 6-8 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रीजर में जमने दें। जब यह पूरी तरह सेट हो जाए, तब इसे निकालकर सर्व करें।