संजीवनी बूटी से कम नहीं है ये हरा फल, शुगर का तो जड़ से करता है खात्मा!

अमरूद में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह आंतों को स्वस्थ रखता है।

इसमें विटामिन C की मात्रा संतरे से भी ज्यादा होती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाव करता है।

अमरूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण अमरूद ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है, इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसे सीमित मात्रा में खा सकते हैं।

अमरूद में मौजूद विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूत करने में मदद करते हैं।

अगर आप रोज एक अमरूद खाते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए एक छोटा लेकिन असरदार बदलाव साबित हो सकता है।