दिल्ली में शीतलहर से राहत, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, जानें मौसम का हाल

देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। एक तरफ जहां देश के अलग अलग हिस्सों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं राजधानी में लोगों को शीतलहर से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी क्रिसमस के दिन ठंड का प्रकोप काफी कम देखने को मिला था।

विभाग के अनुसार पिछले 10 साल में क्रिसमस की सुबह इतनी गर्म कभी नहीं रही। हालांकि दिल्ली में बढ़ते तापमान और हवा की रफ्तार कम होने से वायु प्रदूषण भी काफी तेजी से बढ़ा है। कल दिल्ली का AQI 350 दर्ज किया गया।

वहीं प्रदुषण के कुछ ऐसे ही हालात नोएडा,गाजियाबाद और अन्य जिलों के भी रहा। मौसम विभाग की माने पश्चिमी विक्षोभ में होने वाला तूफान शांत होने के कारण मौसम में फर्क पड़ा है।

भारत मौसम विभाग ने रविवार यानी आज से एक और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए रविवार से मंगलवार तक जम्मू-कश्मीर, उत्तरी हिमाचल प्रदेश और उत्तरी उत्तराखंड में सबसे अच्छी बर्फबारी होगी, जिसमें कुल 30-75 सेंटीमीटर बर्फ जमा होंगे।

वहीं जम्मू कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रविवार यानी से कुछ इलाकों में हल्कि से मध्यम बर्फवारी हो सकती है। इसके अलावा बारिश की भी पूर्वानुमान है।

औली में लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने लोगों को परेशान कर दिया है। दरअसल औली में ठंड का आलम ये है कि ऊपर छत्रा कुंड इस समय पूरी तरह से फ्रीज हो चुका है। पारा माइनस में होने के कारण पूरी झील जम चुकी है। हालांकि इस ठंड के दौरान भी यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।