मुंह के छालों को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान घरेलू नुस्खे

मुंह के छाले खाने-पीने और बोलने में परेशानी पैदा कर सकते हैं। कुछ आसान घरेलू नुस्खे राहत दे सकते हैं।

शहद लगाएं - शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो छालों पर लगाने से आराम देते हैं।

नारियल तेल - छालों पर नारियल तेल लगाने से जलन कम होती है और घाव भरने में मदद मिलती है।

गुनगुने नमक पानी से कुल्ला करें इससे मुंह साफ रहता है और छाले जल्दी ठीक होते हैं।

एलोवेरा जेल - एलोवेरा लगाने से ठंडक मिलती है और दर्द कम होता है।

तुलसी के पत्ते चबाएं - तुलसी के औषधीय गुण छालों में राहत देने में मदद करते हैं।

पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें, इससे रिकवरी तेज हो सकती है।

अगर छाले बार-बार हों या लंबे समय तक रहें, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।