GST से लेकर टैक्स तक, 1 अप्रैल से बदल गए ये नियम
By- Yogita Tyagi
April 1, 2026
PC- Pinterest
1 अप्रैल 2026 से नया वित्त वर्ष शुरू होते ही देश में कई अहम आर्थिक बदलाव लागू हो गए हैं।
इस साल सबसे बड़ा बदलाव GST ढांचे में किया गया है। पहले मौजूद चार स्लैब की जगह अब केवल 5% और 18% के दो टैक्स स्लैब लागू कर दिए गए हैं।
अब इनकम टैक्स में जानकारी छिपाने पर टैक्स के बराबर यानी 100% जुर्माना देना होगा।
कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की
17
जरूरी दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटा दी गई है।
भारत में बने स्मार्टफोन और टैबलेट अब सस्ते हो गए हैं।
माइक्रोवेव और एयरक्राफ्ट के कुछ पार्ट्स पर भी टैक्स में कमी की गई है।
इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) पर टैक्स कम किया गया है, बायोगैस, CNG और सोलर पैनल में इस्तेमाल होने वाला ग्लास भी सस्ता हुआ है।
लेदर के जूते, कपड़े और साड़ियां अब कम कीमत पर उपलब्ध होंगी।
TCS में कटौती की गई है। इससे विदेशी टूर पैकेज और एजुकेशन खर्च थोड़ा कम होगा।
न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स से जुड़े उपकरण भी अब महंगे हो गए हैं।