अभिनेत्री अनीता आडवाणी
को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका...
राजेश खन्ना से शादी का
दावा खारिज
अनीता आडवाणी का कहना था कि वह राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर थीं और साल 2012 में उनके निधन तक साथ रहीं।
उन्होंने यह दावा किया था कि राजेश खन्ना ने चुपचाप उनकी मांग में सिंदूर भी भरा था, इस लिहाज से उनके रिश्ते को शादी का दर्जा मिलना चाहिए।
अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया, बेटी ट्विंकल खन्ना और अभिनेता अक्षय कुमार के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।
उनका आरोप था राजेश खन्ना की मृत्यु के बाद उन्हें उनके बंगले आशीर्वाद से निकाल दिया गया।
साल 2015 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल और अक्षय के खिलाफ घरेलू हिंसा की कार्यवाही को रद्द कर दिया था।