Punjab: CM भगवंत मान ने 4358 पुलिस कांस्टेबल भर्ती को दी मंजूरी, जल्द होगी घोषित मेडिकल की तारीख…

पंजाब सरकार ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के 4.7 लाख युवाओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 4358 कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को मंजूरी देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद जल्द ही मेडिकल परीक्षण की तारीख की घोषणा की जाएगी।

पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड (पीपीआरबी) ने कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन 25 और 26 सितंबर 2021 को किया था। परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया गया था। इस परीक्षा के लिए 4.7 लाख से भी अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।