9/11 Attack: 21 साल पहले जब दहल उठा था अमेरिका, जानें क्या हुआ था उस दिन

11 सितंबर 2001 इतिहास का एक ऐसा दिन जिससे पूरी दुनिया हिल गई थी। क्योकि इस दिन दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक अमेरिका पर आतंकवादी हमला हुआ था। 21 साल पहले अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की इमारत से जाकर विमान टकरा गए और उसके बाद पूरी दुनिया हिल गई क्योकि ये एक आंतकी हमला था।

अमेरिका के इतिहास में ये सबसे बड़ा आतंकी हमला था जिसे अलकायदा ने अंजाम दिया था। अफगानिस्तान में बैठ ओसाबा बिन लादेन ने इसके लिए पूरा षड़यंत्र रचा था। आतंकियों की ओर से 4 हमले किए गए थे, इन हमलों में 2977 लोगों की मौत हुई थी।

इनमें 19 हाईजैकर आतंकी भी शामिल हैं। वहीं जो लोग मारे गए, उनमें चार विमानों में सवार 246 यात्री, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और उसके आसपास के इलाके में 2606 और पेंटागन में मौजूद 125 लोग शामिल थे। मारे गए लोगों में ज्यादातर आम नागरिक थे। वहीं राहत और बचाव कार्य के दौरान 344 बचावकर्मी, 71 पुलिसकर्मी और 55 सैन्यकर्मी भी मारे गए थे।

इन हमलों के लिए ओसामा बिन लादेन जिम्मेदार था। जिसे कई सालों बाद ओबामा के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान मार दिया गया था, जो कि पाकिस्तान में छिपा हुआ था।