पंजाब के 69 सरकारी स्कूलों को मिला बैस्ट स्कूल अवॉर्ड, शिक्षा मंत्री ने दिए 5.17 करोड़ रुपए

पंजाब के 69 सरकारी स्कूलों को मिला बैस्ट स्कूल अवॉर्ड, शिक्षा मंत्री ने दिए 5.17 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अगुवाई में पंजाब सरकार लगातार प्रदेश शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगी हुई है। आधुनिक स्कूल से लेकर शानदार पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है।

इसी क्रम में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के द्वारा प्रदेश के 69 स्कूलों को 5.17 करोड़ रुपये दिया गया। यह राशि उन स्कूलों को दी गई, जिनका प्रदर्शन अच्छा रहा था।

इस मौके पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाकर देश का अग्रणी राज्य बन रहा है।

राज्य के स्कूलों की इमारतें ख़ूबसूरत बनाने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

समागम के दौरान राज्य के हर जिले के एक-एक सीनियर सेकंडरी, हाई और मिडल स्कूल की चयन करके हर एक स्कूल को क्रमवार 10 लाख, 7.5 लाख और 5 लाख रुपए बतौर इनामी राशि दी गई।

साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक पैरामीटरों के आधार पर हर एक जि़ले में से सर्वोत्तम स्कूल का चयन किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन बनाने के लिए लगातार यत्नशील है। 

बता दें, भगवंत सिंह मान प्रदेश में अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रयासरत है। इसको लेकर वो 1600 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहे हैं।

7000 से अधिक स्कूलों की चारदीवारी करने के लिए 358 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। स्कूलों में बैंचों और अन्य फर्नीचर पर 25 करोड़ रुपए और वॉशरूमों पर 60 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।

इसी तरह 800 करोड़ रुपये खर्च करके 10,000 नये क्लास रूम बनवाए जा रहे है। हर एक स्कूल को कैंपस मैनेजर मुहैया करवाया जा रहा है और हर एक सरकारी सेकंडरी स्कूल को 2-2 सुरक्षा गार्ड दिए जा रहे हैं।

पंजाब पहला राज्य होगा जहां सरकारी स्कूल में वाई-फाई कनैक्शन की सुविधा होगी। 6 महीनों के अंदर राज्य के सभी स्कूल इन्टरनेट की सुविधाओं से लैस होंगे।

पिछले वर्ष मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक कार्यक्रम में कहा था कि एक शिक्षक का पुत्र होने के नाते मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान न सिर्फ शिक्षा के महत्व को समझते है, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को संवारने के लिए मजबूती के साथ कदम भी आगे बढ़ाते है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच से ही सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए पहली बार बस सेवा शुरू हुई और वो भी खास तौर से लड़कियों के लिए।

इसके अलावा राज्य भर के सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कोर्स शुरू किए जा रहे है। क्योंकि इनफारमेंशन और टेक्नोलाजी के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कोर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है।

सरकारी स्कूलों के एक लाख विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 10,000 अध्यापकों को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।