UP Election 2022: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, 89 उम्मीदवारों की लिस्ट में 37 महिलाओं को टिकट

कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 89 सीटों पर प्रत्याशियों को घोषित कर दिया गया है।

कांग्रेस ने 89 प्रत्याशियों की इस सूची में 37 महिलाओं को टिकट दी है। कांग्रेस ने बेहट विधानसभा सीट से पूनम कंबोज को प्रत्याशी बनाया है। बिजनौर से अकबरी बेगम को उम्मीदवार बनाया है।