पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 640 नए मामले आए सामने

पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 640 नए मामले आए सामने

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 640 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,997 पहुंच गयी। जबकि एक दिन पहले यह संख्या 2,669 पर थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कोविड-19 के मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,07,212) है।

केरल में एक और मरीज की संक्रमण से मौत होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 5,33,328 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,887 हो गयी है।

आंकड़ों के अनुसार स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराकें दी गयी हैं।