राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए उज्जैन से अयोध्या भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए उज्जैन से अयोध्या भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू

देश भर में राम मंदिर के उद्घाटन की चर्चाएं हो रही हैं। अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं।

इस मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों से मंदिर के लिए कुछ न कुछ भेजा जा रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश पीछे कैसे रह सकता है।

इसलिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने के लिए 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन से 5 लाख लड्डू भगवान राम की नगरी अयोध्या भेजे जाएंगे। 5 लाख लड्डू बनाने के लिए ड्राई फ्रूट, बेसन और शुद्ध घी का उपयोग किया जा रहा है।

इसमें एक बूंद भी पानी की मिलावट नहीं होगी। एक लड्डू 50 ग्राम का बनाया जा रहा है। एक-एक लड्डू का बॉक्स बनाकर उसे 10 किलो के बड़े बॉक्स में पैक किया जायेगा।

माना जा रहा है कि 5 लाख लड्डुओं का वजन करीब 250 क्विंटल होगा। ये लड्डू 1 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे हैं।