26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी वाले संदेश के सिलसिले में एक शख्स को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया

mumbai police

मुंबई को फिर से 26/11 जैसे आतंकी हमले आतंकवादी हमले की धमकी वाले संदेश के सिलसिले में विरार इलाके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस द्वारा शनिवार को यह जानकारी दी गई। वहीं, मुंबई पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा का दल पूछताछ कर रहा है।

दरअसल, शनिवार सुबह मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल को एक व्हॉट्सऐप मैसेज आया था, जिसमें कहा गया था कि मुंबई में फिर से 26/11 जैसा हमला होने वाला है। मैसेज में आगे कहा गया कि अगर उसकी कोई भी लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर का दिखाएगा और धमाका लेकिन मुंबई में होगा।

इतना ही नहीं इस धमकी में आगे यह भी कहा गया कि, 6 लोग हैं भारत में, जो इस काम को पुरे दम से अंजाम देंगे। वहीं, जिस नंबर से यह मैसेज किया गया है वह पाकिस्तान का बताया जा रहा है।