ऐतिहासिक सफलता : ISRO के ‘RH200’ रॉकेट का लगातार 200वां सफल प्रक्षेपण

isro

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के ‘RH200’ रॉकेट का बुधवार को तिरुवनंतपुरम के थुंबा तट से लगातार 200वां सफल प्रक्षेपण किया गया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ और अन्य लोग इसके गवाह बने।

इसरो ने इसे ”ऐतिहासिक पल” बताया। ‘RH200’ ने थुंबा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन (टीईआरएलएस) से उड़ान भरी।

वहीं, इसरो के एक बयान में कहा गया है, “वैज्ञानिक समुदाय भारतीय साउंडिंग रॉकेटों का इस्तेमाल मौसम विज्ञान, खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष भौतिकी पर प्रयोग करने के लिए कर रहा है।”

बयान में आगे कहा गया कि लगातार 200वीं सफल उड़ान पिछले वर्षों में प्रदर्शित भारतीय रॉकेट वैज्ञानिकों की बेजोड़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है।