मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर 2 लोगों ने की गोलीबारी

मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर 2 लोगों ने की गोलीबारी

अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर आज सुबह मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब 5 बजे 2 व्यक्तियों ने 4 गोलियां चलाईं। इसी इमारत में अभिनेता रहते हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

पिछले वर्ष मार्च में अभिनेता के दफ्तर को एक ई-मेल भेजकर खान को धमकी दी गई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ FIR दर्ज की थी।