1971 की ऐतिहासिक जीत और भारत और बांग्लादेश की दोस्ती के 50 साल पूरे…युद्ध में शहीद सैनिकों को नमन- राजनाथ सिंह

सैनिक उपकरणों का जायजा लेते राजनाथ सिंह

भारत की 1971 की ऐतिहासिक जीत और भारत और बांग्लादेश की दोस्ती के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘वॉल ऑफ फेम-1971 इंडो पाक वॉर’ का उद्घाटन किया,वहीं राजनाथ सिंह ने 1971 की लड़ाई के दौरान उपयोग किए गए प्रमुख हथियारों और उपकरणों का जायज़ा भी लिया।

वहीं समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 बहादुर जवानों के निधन के बाद इस पर्व को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

मेरा संपर्क वरुण सिंह के परिवार वालों के साथ बना हुआ है-रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज कमांड अस्पताल में चल रहा है। मेरा संपर्क लगातार अस्तपाल और उनके पिताजी से बना हुआ है, हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वो जल्दी स्वस्थ होकर अपने दायित्व का निर्वहन करे।

साथ ही कहा मैं आज भारतीय सेना के उन सभी सैनिकों के बलिदान को नमन करता हूं जिनकी वजह से 1971 के युद्ध में भारत ने विजय हासिल की थी।