मॉस्को आतंकी हमले में अब तक 143 लोगों की मौत, रुस में आज राष्ट्रीय शोक घोषित

रूस की राजधानी मॉस्को में क्रोकस सिटी हॉल पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 143 हो गई है। हमले के करीब 24 घंटे बाद शनिवार को राष्ट्रपति पुतिन ने देश को संबोधित किया। हमले के विरोध में आज राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि हमलावरों ने यूक्रेन की तरफ भागने की कोशिश की सभी को पकड़ लिया गया है, उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। पुतिन ने कहा कि हमारे दुश्मन हमें बांट नहीं सकते। रूस ने जिन 11 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें 4 हमलावर हैं और 7 लोग उनकी मदद करने वाले बताए जा रहे हैं।

रूसी मीडिया हाउस RT की रिपोर्ट के मुताबिक जांच एजेंसियों ने बताया है कि आतंकी हमला पूरी प्लानिंग के साथ किया गया। हमलावरों के लिए पहले से ही क्रोकस सिटी हॉल में हथियार छिपाकर रखे हुए थे। 3 हमलावरों को तस्वीर भी जारी की गई है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि हम मॉस्को में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है…और  दुख की इस घड़ी में भारत रूस की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है