देश के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी का निधन, सीएम जयराम ठाकुर ने जताया दुख

देश के पहले वोटर मास्टर श्याम सरन नेगी का शन‍िवार सुबह न‍िधन हो गया। वे हिमाचल प्रदेश में किन्नौर ज‍िले के कल्पा के रहने वाले थे। श्‍याम सरन नेगी ने दो द‍िन पहले ही पोस्‍टल बैलेट के जर‍िए व‍िधानसभा चुनाव के ल‍िए वोट डाला था।

नेगी ने पहली बार 1951-52 के चुनाव में ह‍िस्‍सा ल‍िया था जो देश का पहला चुनाव था। जीवन के 106 बसंत देखने वाले नेगी ने 34वीं बार मतदान किया था। किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक ने श्‍याम सरन नेगी के न‍िधन की पुष्टि की है। डीसी ने कहा कि मास्टर श्याम सरन नेगी आज दुनिया को अलविदा कह गए। ऐसे में आज उनका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, र‍िटायर्ड स्कूल टीचर श्याम शरण नेगी का जन्म एक जुलाई 1917 को हुआ था। 106 साल की उम्र में न‍िधन से पहले उन्‍होंने ह‍िमाचल चुनाव में वोट डाला। उन्होंने पहली बार जब वोट किया था, तब वह 33 साल के थे। तब से लेकर मरने से पहले तक उन्होंने कभी भी अपना वोट बेकार नहीं किया। पहली बार वह 1951 में वोटिंग का हिस्सा बने थे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आजाद भारत के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता और किन्नौर के रहने वाले श्याम सरन नेगी जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।