बंगाल में 102 किलोग्राम गांजा जब्त, 5 लोग गिरफ्तार

बंगाल में 102 किलोग्राम गांजा जब्त, 5 लोग गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में पुलिस ने 102 किलोग्राम गांजा जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को धूलागढ़ के सांकरैल औद्योगिक पार्क में ओडिशा से आ रहे प्याज से भरे एक ट्रक को रोका।

वाहन से लगभग 50 लाख रुपये का प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।