हॉलीवुड कपल Megan Fox और Machine Gun Kelly ने की सगाई, रैपर ने खुद डिजाइन की इंगेजमेंट Ring

हॉलीवुड कपल Megan Fox और Machine Gun Kelly ने सगाई कर ली है। मेगन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके सभी को चौंका दिया है। इस वीडियो में गन केली उन्हें रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं।

गन केली ने मेगन को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया है। मेघन और गन के रिश्ते को लेकर साल 2020 में खबरें सामने आने लगी थीं। दोनों ने जल्द ही अपने रिलेशनशिप क इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था।

अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के बाद ये कपल हॉलीवुड के मोस्ट टॉक्ड कपल बन गए थे। मेगन ने अपने रोमांटिक प्रपोजल की झलक फैंस को सोशल मीडिया पर दिखाई है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- किसी तरह से डेढ़ साल तक साल गुजारने के बाद, जितना मैंने सोचा नहीं था उससे भी ज्यादा हंसे। उन्होंने मुझसे शादी करने के लिए पूछा और इससे पहले हर जिंदगी की तरह, और हर जिंदगी में मैंने हां कहा।

आपको बता दें मेगन की ये दूसरी शादी होने वाली है। उनकी पहली शादी एक्टर ब्राइन ऑस्टिन से साल 2010 में हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। वहीं गन केली की ये पहली शादी होने वाली है। उनकी पहले रिलेशनशिप से एक बेटी भी है।