हिमाचल में AAP पार्टी को लगा बड़ा झटका, हिमाचल अध्यक्ष समेत संगठन सचिव और ऊना जिला प्रेजीडेंट BJP में शामिल

हिमाचल में आम आदमी पार्टी AAP को बड़ा झटका लगा है। AAP के तीन बड़े नेताओं ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन सचिव सतीश ठाकुर और ऊना जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह ने BJP जवाइन कर ली है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर AAP के इन नेताओं के साथ बैठक का आयोजन करवाया और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीनों का पार्टी में स्वागत किया। अनूप केसरी लंबे समय से AAP के अध्यक्ष चल रहे थें।