हिमाचल में मौसम विभाग का अलर्ट, प्रदेश में 8 जून तक लू चलने की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में आज भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

इस बीच ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, नाहन, सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला मंडी में गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

लू की चेतावनी के बीच ऊना सहित, मंडी, सुंदरनगर, नाहन, कांगड़ा सहित कई क्षेत्रों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज़ की गई है। ऊना का पारा एक बार फिर 44 डिग्री के पास पहुंच गया है।

सुंदरनगर, नाहन, कांगड़ा, मंडी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से साफ चल रहे मौसम के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्रदेश में 8 जून तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान सभी जगह मौसम के साफ बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम के साफ बने रहने से तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।