हिमाचल में पूर्व युकां अध्यक्ष समेत 25 नेताओं ने थामा आप का दामन, अभी और नेताओं शामिल होने का दावा

हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर समेत 25 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की सदस्यता त्यागकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। मनीष ठाकुर ने सोमवार को दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने आप पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मनीष ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, संगठन महासचिव और पार्टी के प्रदेश प्रभारी की तानाशाही की वजह से उन्होंने 25 साल तक कांग्रेस के लिए काम करने के बाद पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल कांग्रेस में संगठन के उच्च पदों पर बैठे पदाधिकारियों के गैर जिम्मेदार रवैये के कारण पार्टी के युवा कार्यकर्ता आहत है।

मनीष ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश कांग्रेस के सचिव साजिद अली, अत्तर कपूर पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव, राकेश ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार अर्की, गौरव ठाकुर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अर्की, जय लाल शर्मा BDC सदस्य कुपवी वार्ड चोपाल, गौरव बंचायैक पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चोपाल, भानु शर्मा BDC सदस्य देओठी वार्ड कसौली विधानसभा, ईशान ओहरी प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस ऊना, सुधीर सुमन पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस झंडूता, जसवीर सिंह जिला परिषद सदस्य महादेव वार्ड नाचन मंडी, विवेक जसवाल पंचायत सिमस जोगिंदर नगर मंडी, मनोज शर्मा पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, जगपाल चौहान पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस शिल्लाई विधानसभा, पदम नेगी पूर्व युवा कांग्रेस लोकसभा सचिव शिमला शिल्लाई विधानसभा, पंकज सिंगता पूर्व यूंका उपाध्यक्ष शिल्लाई, प्रवेश शर्मा पूर्व महासचिव शिलाई विधानसभा, रितेश मेहता पूर्व जिला कांग्रेस महासचिव सिरमौर, रोनी घेड़ता प्रवक्ता हिमाचल युवा कांग्रेस, अनीश राठौर पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, चेतन चौहान पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, विक्रम कंवर पूर्व युंका नेता, विशाल पूरी सचिव महासचिव युवा कांग्रेस ऊना, राधेश्याम सचिव जिला कांग्रेस कमेटी मंडी सहित कई युवाओं ने आज दिल्ली में सदस्यता ग्रहण की है।

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का विस्तार लगातार हो रहा है। आप नेताओं का दावा है कि पंजाब चुनाव के बाद सवा एक लाख से ज्यादा नए लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।