हिमाचल में टैक्स फ्री हुई फिल्म “द कश्मीर फाइल्स’, आदेश जारी

हिमाचल सरकार ने फिल्म “द कश्मीर फाइल्स’ को प्रदेश में टैक्स-फ्री कर दिया है। राज्य के कर एवं उत्पाद शुल्क आयुक्त ने इसे लेकर मंगलवार देर शाम आदेश जारी कर दिए है। इसके मुताबिक अब सिनेमा हाल में कश्मीरी फाइल्स फिल्म के टिकट पर GST नहीं लिया जाएगा।

आदेश के अनुसार प्रदेश में ये छूट 16 मार्च से 2022 से 15 सितंबर 2022 के बीच रहेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहले ही इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर चुके हैं। अब संबंधित विभाग ने भी इसे लेकर सभी जिला के कर एवं उत्पाद शुल्क डिप्टी कमिश्नर और असिस्टेंट कमिश्नर रिकोंगपियो को आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दे हिमाचल से पहले और भी कई राज्य इस फिल्म को टैक्स फ्री कर चुके है। इनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्यप्रदेश और गोवा, कर्नाटक , गुजरात, त्रिपुरा राज्य शामिल है।