हिमाचल में कोरोना के आए 67 नए केस, एक्टिव केस की संख्या 537 हुई

हिमाचल प्रदेश में बीते घंटे के दौरान 4390 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 67 नए व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिले है। पॉजीटिविटी रेट 1.52 फीसदी रह गई है। कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 18 और शिमला में 15 नए मरीज मिले है।

किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति और सिरमौर जिला में आज एक भी नया मरीज नहीं मिला है। राज्य में कोरोना को लेकर लागू सभी बंदिशें पिछले महीने हटा दी गई है। फिर भी नए मामले तेजी से रोजाना कम हो रहे हैं।

प्रदेश में आज 66 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद एक्टिव केस 537 रह गए है। कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 146 और चंबा में 91 एक्टिव केस बचे हैं।