हिमाचल में कोरोना के आए 1843 नए मामले, 9 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को नौ और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से बिलासपुर में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला, हमीरपुर में 90 वर्षीय महिला, कांगड़ा में 80 वर्षीय महिला के अतिरिक्त 55, 90, 74 वर्षीय व्यक्ति , मंडी में 80 व 84 वर्षीय महिला के अलावा 35 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा है।

वहीं, कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले आए हैं। इनमें एक मामला मंडी और नौ कांगड़ा जिले से आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल 25 मामले आ चुके हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने ओमिक्रॉन के नए मामलों की पुष्टि की है। प्रदेश सरकार नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट है।

उधर, प्रदेश में 1843 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 9752 है। अब तक प्रदेश में कुल 267577 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 253840 ठीक हो गए हैं। 3961 की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 2417 मरीज ठीक हुए और इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 11834 लोगों के सैंपल लिए गए।