हिमाचल प्रदेश में COVID19 की नई गाइडलाइन जारी, सभी प्रतिबंध लिए वापिस, मास्क पहनना अनिवार्य

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए सभी प्रतिबंधो को वापस ले लिया है। लेकिन मास्क का उपयोग अब भी जारी रहेगा।

बता दें कि प्रदेश में दिन-प्रतिदिन कोरोना के मामलों में रफ्तार दर्ज की जा रही है। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने सभी प्रतिबंधो को वापस ले लिया है।

सरकार ने यह फैसला केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय  की ओर से इस संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के बाद लिया है। प्रदेश में कोविड-19 मामलों में भारी कमी के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। इस संबंध में प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।