हरियाणा : सुषमा स्वराज पुरस्कार देने का एलान, महिलाओं से मांगे आवेदन…

खबर हरियाणा से हैं जहां सरकार ने हरियाणा की महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार देने का एलान किया है, इसके लिए मुख्यमंत्री ने महिलाओं के भी आवेदन भी मांगे हैं।

यह पुरस्कार के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिया जाएगा। इसके साथ ही हरियाणा मे सरकार ने सम्मान नियमवाली में भी फेरबदल करते हुए पुरस्कारों की राशि में तीन गुना बढ़ोतरी कर दी है। अब साहित्यालंकार सम्मान में 7 लाख रुपए दिए जाएंगे।

इसी के साथ संस्कृत साहित्यालंकार और हरियाणा गौरव के लिए अब आयु सीमा का बंधन हटा दिया गया है। छात्रवृति, अनुदान और वित्तीय सहायता योजना की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।