हरियाणा सरकार ने किया प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा लागू

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर हरियाणा की सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और अन्य कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोगों के एकत्र होने और रात में 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की संभावना के मद्देनजर नागरिकों की सुरक्षा हेतु 1 जनवरी 2022 से पब्लिक सेक्टर से संबंधित संस्थानों में एंट्री के लिए वैक्सिनेशन की दोनों डोज को अनिवार्य किया जाए।