हरियाणा: शादी करके ससुराल जा रही दुल्हन की गोली मार कर हत्या

रोहतक जिले में एक सनसनी मामला सामने आया है। शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन को तीन कार सवाल युवकों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। साथ ही दूल्हे के भाई की चेन भी तोड़ कर ले गए।

हरियाणाशादी करके ससुराल जा रही दुल्हन की गोली मार कर हत्या

रोहतक: रोहतक जिले में एक सनसनी मामला सामने आया है। शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन को तीन कार सवाल युवकों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। साथ ही दूल्हे के भाई की चेन भी तोड़ कर ले गए। वारदात करीब रात 11:30 बजे शिव मंदिर के पास हुई। शक है कि दुल्हन के मायके सांपला से पीछा कर रहे साहिल नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने साहिल व उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

 

इस संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक भाली-आनंदपुर गांव निवासी मोहन ने दी शिकायत में बताया कि एक दिसंबर को उसकी शादी सांपला निवासी तनिष्का के साथ हुई। शादी के बाद रात 10:30 बजे दुल्हन को लेकर गांव के लिए रवाना हुए। दूल्हे का भाई सुनील कार चला रहा था।

 

रात 11.30 बजें ओवरटेक कर गाड़ी को रूकवाया

 

रात करीब 11:30 बजे जब गांव भाली में शिव मंदिर के पास पहुंचे तो एक इनोवा कार ने ओवरटेक करके गाड़ी रुकवा ली। इनोवा कार से दो युवक नीचे उतरे, जो हाथों में रिवाल्वर लिए हुए थे। सबसे पहले एक युवक ने कार की चाबी निकाल ली। इसके बाद दूसरा युवक पीछे गया और दुल्हन को गोली मार दी। चेहरे, गर्दन और पेट में गोली लगने से दुल्हन की मौत हो गई। हमलावर जाते समय हवाई फायर करते हुए सुनील की चेन भी तोड़कर भी ले गए।