हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का शुक्रवार को तीसरा दिन,धर्म परिवर्तन बिल को लेकर सदन में हंगामा

हरियाणा विधानसभा बजट का शुक्रवार को तीसरा दिन, वहीं प्रश्नकाल में विधायकों ने सत्तापक्ष से कई सवाल किए और इसके बाद शून्यकाल शुरु हुआ। वहीं इससे पहले संसदीय कार्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रस्ताव रखा कि सदन की दूसरी बैठक 2.30बजे से लेकर शाम 6.30 बजे तक चलेगी। इस दौरान प्रश्नकाल नहीं होगा। जिस पर सभी ने सहमति दी।

इसी के साथ शून्यकाल के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन बिल का प्रस्ताव रखा। वहीं इस पर कांग्रेसी विधायक रघुबीर कादियान ने कहा देश फिर से राम रहीम के बीच दीवार खड़ी की जा रही है। दीवार खड़ी करने वाले लोग नहीं रहेंगे, दीवार खड़ी रहेंगे। बिल से बदबू आ रही है। बिल की इंटेशन ठीक नहीं है। यह बिल सिलेक्ट कमेटी के पास जाए।

वहीं इस पर गृह मंत्री ने कहा कि देश बंटवारा धर्म के आधार पर कांग्रेस ने करवाया। 1984 में धर्म के आधार सिखों का कत्लेआम कांग्रेस पार्टी ने करवाया। विज के इस बयान पर सदन में  जोरदार हंगामा हो गया, और कांग्रेसी विधायकों ने इसका जोरदार विरोध किया, और भाजपा विधायकों ने बिल का समर्थन किया। विज ने कहा कि यह बिल कहीं पर भी हिंदू,मुसलमान, सिख, इसाई का जिक्र नहीं है। एक धर्म से दूसरे धर्म में किसी लालल, भय, डर से धर्म परिर्वतन करने पर मनाही है।