हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र, CM मनोहर लाल ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी

हरियाणा विधानसभा के तीन दिवसीय मानसून सत्र की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़कर शुरूआत की। सीएम ने पंजाब के पूर्व सीएम स्वर्गीय सरदार प्रकाश सिंह बादल और अंबाला से सांसद स्वर्गीय रत्न लाल कटारिया के निधन पर शोक जताया।

बता दें कि, अपने संबोधन में सीएम ने चंद्रयान थ्री की सफल लैंडिंग के लिए देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने इतिहास रचा, यह हमारे लिए गर्व की बात है।