हरियाणा: रक्षाबंधन पर सरकार का महिलाओं को तोहफा: 10 से 11 अगस्त तक हरियाणा परिवहन Free यात्रा की सुविधा…

खबर हरियाणा से हैं, जहां मनोहर लाल सरकार ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को सौगात दी है। हरियाणा में रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार की ओर से महिलाओं के लिए हरियाणा परिवहन की बसों में 10 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरु होकर 11 अगस्त रात 12 बजे तक फ्री में यात्रा की सुविधा जारी रहेगी।

हरियाणा परिवहन बसों में महिलाओं की फ्री यात्रा की जानकारी हरियाणा CMO के अधिकारिक ट्वीटर अकांउट से दी गई है। वहीं हरियाणा में रक्षाबंधन के अवसर पर ये सुविधा महिलाओं को हर वर्ष दी जाती है।

बता दें कि देश में भाई और बहन का त्यौहार रक्षाबंधन इस वर्ष 11 अगस्त को मनाया जाना है, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।